सोशल मीडिया के सकरात्मक प्रभाव
§
सोशल मीडिया दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का
एक महत्त्वपूर्ण साधन है और इसने विश्व में संचार को नया आयाम दिया है।
§
सोशल मीडिया उन लोगों की आवाज़ बन सकता है जो
समाज की मुख्य धारा से अलग हैं और जिनकी आवाज़ को दबाया जाता रहा है।
§
वर्तमान में सोशल मीडिया कई व्यवसायियों के
लिये व्यवसाय के एक अच्छे साधन के रूप में कार्य कर रहा है।
§
सोशल मीडिया के साथ ही कई प्रकार के रोज़गार
भी पैदा हुए हैं।
§
वर्तमान में आम नागरिकों के बीच जागरूकता
फैलने के लिये सोशल मीडिया का प्रयोग काफी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
§
कई शोधों में सामने आया है कि दुनिया भर में
अधिकांश लोग रोज़मर्रा की सूचनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त करते हैं।
Comments
Post a Comment