सोशल मीडिया के सकरात्मक प्रभाव § सोशल मीडिया दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का एक महत्त्वपूर्ण साधन है और इसने विश्व में संचार को नया आयाम दिया है। § सोशल मीडिया उन लोगों की आवाज़ बन सकता है जो समाज की मुख्य धारा से अलग हैं और जिनकी आवाज़ को दबाया जाता रहा है। § वर्तमान में सोशल मीडिया कई व्यवसायियों के लिये व्यवसाय के एक अच्छे साधन के रूप में कार्य कर रहा है। § सोशल मीडिया के साथ ही कई प्रकार के रोज़गार भी पैदा हुए हैं। § वर्तमान में आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलने के लिये सोशल मीडिया का प्रयोग काफी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। § कई शोधों में सामने आया है कि दुनिया भर में अधिकांश लोग रोज़मर्रा की सूचनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त करते हैं।
Posts
Showing posts from April, 2021